कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर किया हमला
देश की अर्थव्यवस्था की खामियों को उजागर करते हुए सवाल उठाया
चंडीगढ़, 21 जनवरी : कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करके केंद्र सरकार को घेरा है। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने टवीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला किया है। अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट में उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था की खामियों को उजागर करते हुए सवाल उठाया, क्या देश के मेहनतकश नागरिकों को उनकी मेहनत का उचित हिस्सा मिल रहा है? राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की नीतियां आम लोगों को नुकसान और कॉर्पोरेट्स को फायदा पहुंचा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि हानिकारक जीएसटी और आयकर की मार ने गरीब और मध्यम वर्ग का जीना हराम कर रखा है, जबकि कॉर्पोरेट घरानों का कर्जा माफ किया जा रहा है।
कहा, मेहनत किसी और मुनाफा किसका
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, मोदी जी के विकसित भारत की सच्चाई : मेहनत आपकी, मुनाफा किसका? आप सभी के खून पसीने से देश की अर्थव्यवस्था का पहिया घूम रहा है, लेकिन क्या आपको इसमें उचित हिस्सा मिल रहा है? जरा सोचिए। उन्होंने दावा किया कि विनिर्माण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में हिस्सेदारी 60 साल के सबसे निचले स्तर तक चली गई तथा इस वजह से लोगों को रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर किया हमला
देश की अर्थव्यवस्था की खामियों को उजागर करते हुए सवाल उठाया
66
previous post