किसानों ने 21 जनवरी का दिल्ली कूच किया मुल्तवी
– सरकार चंडीगढ़ की बजाए दिल्ली में रखे मीटिंग
चंडीगढ़, 21 जनवरी : इस मौके किसान नेता नेताओं ने कहा कि 21 जनवरी को दिल्ली की तरफ मार्च करने वाले 101 किसानों के चौथे जत्थे को केंद्र सरकार की तरफ से 14 फरवरी को बुलाई गई मीटिंग के मद्देनजर यह जत्था 26 जनवरी तक मुलतवी कर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि डल्लेवाल साहिब की सेहत के मद्देनजर वह सरकार से मांग करते हैं कि 14 फरवरी को चंडीगढ़ में होने वाली मीटिंग का समय और स्थान बदला जाए और सरकार जल्दी से जल्दी मीटिंग बुलाए और इस मीटिंग दिल्ली में होनी चाहिए क्योंकि यह देश भर के किसानों की मांगें हैं, इसलिए मीटिंग दिल्ली में की जाए तो प्राथमिक होगा।
एस.के.एम के साथ एकता पर बोलते उन्होंने कहा कि लगातार कोशिशें जारी हैं, हम लोगों की आवाज अनुसार अधिक से अधिक एकता के लिए वचनबद्ध हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि 24 जनवरी को एसकेएम की राष्ट्रीय मीटिंग में पूर्ण एकता कायम होगी। इस के साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि कल 21.01.25 को किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियां शंभू मोर्चे पर पहुंचनीं शुरू हो जाएंगी और 29 जनवरी को पंजाब के माझा क्षेत्र से किसानों का सैंकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियों का जत्था शंभू मोर्चे पर पहुंच जायेगा। इस मौके किसान नेता सरवण सिंह पंधेर, मनजीत सिंह राय, जसविन्दर सिंह लोंगोवाल, तेजवीर सिंह पंजोखरा साहिब, जंग सिंह, बलवंत सिंह बहरामके, मलकीत सिंह गुलामीवाला, सुरजीत सिंह फूल, बलकार सिंह बैंस, गुरमनीत सिंह मांगट, साब सिंह आदि उपस्थित थे।
किसानों ने 21 जनवरी का दिल्ली कूच किया मुल्तवी
सरकार चंडीगढ़ की बजाए दिल्ली में रखे मीटिंग
66