युवक का आधा जला शव बरामद होने से फैली सनसनी
अपराधियों ने सिर पर गोली मारकर जलाया शव
नई दिल्ली, 11 जनवरी :सिंभावली थाना क्षेत्र के नजदीक एक गांव से एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बता दें कि उक्त युवक का शव आधा जला हुआ था। किसी ने युवक की हत्या करके उसके आधे शव को जला दिया ताकि उसकी पहचान ना हो पाए। जानकारी के अनुसार एनएच-09 पर कुछ हत्यारोपियों ने सिर में गोली मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या कर उसके शव को जला दिया। वहीं, पुलिस सोती रही। दिलचस्प बात यह है कि घटना की जानकारी थाना बाबूगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संबंधित थाना पुलिस को दी। जिसके बाद एसपी सहित अन्य अधिकारी व फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस ने उसकी शिनाख्त शुरू कर दी है। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक विजय गुप्ता शनिवार सुबह पुलिस टीम के साथ हाईवे पर गश्त के लिए निकले। इस दौरान व सिंभावली थाना क्षेत्र गांव सिखैड़ा व खुड़लिया के बीच एनएच-09 पर एक युवक का अधजला शव पड़ा देखा। उन्होंने मामले की सूचना थाना सिंभावली पुलिस को दी। जिसके बाद थाना सिंभावली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव मिलने की सूचना आग की तरह आसपास के क्षेत्र में फैल गई। अधिकारियों ने इस संबंधी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
युवक का आधा जला शव बरामद होने से फैली सनसनी
अपराधियों ने सिर पर गोली मारकर जलाया शव
61