जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के षडयंत्र को किया विफल
हथियारों का जखीरा किया बरामद
नई दिल्ली, 11 जनवरी : जम्मू कश्मीर में आतंकियों के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। रोजाना कोई ना कोई आतंकी घुसपैठ करने की कोशिश करता है, जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा आप्रेशन चलाकर नाकाम कर दिया जाता है। अब ताजा मामले में सुरक्षाबलों ने गणतंत्र दिवस के दौरान जम्मू-कश्मीर में बड़े आतंकी हमले का षड्यंत्र शुक्रवार को विफल कर दिया। इस षड्यंत्र को अंजाम देने के लिए गुलाम जम्मू-कश्मीर में बैठे आतंकी हैंडलरों ने उत्तरी कश्मीर में एलओसी से सटे कुपवाड़ा में हथियारों का एक बड़ा जखीरा भेजा था। आतंकियों के हाथ लगने से पहले ही सुरक्षाबलों ने इन हथियारों को बरामद कर लिया।अधिकारियों ने बताया कि गत सोमवार को विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने सेना और बीएसएफ के जवानों के साथ मिलकर कुपवाड़ा में करालपोरा के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया था। सुरक्षाबलों को अपने तंत्र से पता चला था कि गुलाम जम्मू-कश्मीर से हथियारों की एक खेप करालपोरा में एलओसी के साथ सटे जंगल में कहीं पहुंचाई गई है। इसका इस्तेमाल आने वाले दिनों में किसी बड़े आतंकी हमले में होगा। सुरक्षा बलों द्वारा इस मामले को लेकर गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के षडयंत्र को किया विफल
हथियारों का जखीरा किया बरामद
72