अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव की तैयारियां पूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे महाआरती
नई दिल्ली, 11 जनवरी : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव की तैयारी पूरी हो गई है। इस समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ दिन में 11 बजे गर्भगृह में विराजमान रामलला का वैदिक विधि विधान से महाभिषेक कर 11 जनवरी से 13 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। आईजी प्रवीण कुमार और कमिश्नर गौरव दयाल ने वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के इस भव्य उत्सव में अयोध्या एक दिव्य और भव्य स्वरूप में दिखाई देगी।
प्रतिष्ठा द्वादशी का दिया गया है नाम
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्सव शुरू हो गया है। इसे प्रतिष्ठा द्वादशी नाम दिया गया है। पुजारियों ने रामलला का पंचामृत से महा अभिषेक किया। रामलला का दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से अभिषेक किया गया। फिर उन्हें गंगाजल से नहलाया गया। इसके बाद रामलला का श्रृंगार किया गया। उन्हें सोने और चांदी के तारों से बुने गए वस्त्र पहनाए गए हैं। राम लला की पगड़ी में हीरा जड़ा है। अब रामलला को भोग लगाया जा रहा है। इसके बाद थोड़ी देर में सीएम योगी महाआरती करेंगे। भोग लगाने के बाद रामलाल के पट खोले जाएंगे। आज पहले दिन रामलला का महाभिषेक आस्था का केंद्र होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला के अभिषेक के माध्यम से अपनी आस्था अर्पित करेंगे।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव की तैयारियां पूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे महाआरती
135
previous post