खूनी चाइना डोर की बरामदगी के लिए पी.पी.सी.बी. की टीम ने की छापामारी

एक टन के करीब चाइना डोर की बरामद

by TheUnmuteHindi
खूनी चाइना डोर की बरामदगी के लिए पी.पी.सी.बी. की टीम ने की छापामारी

खूनी चाइना डोर की बरामदगी के लिए पी.पी.सी.बी. की टीम ने की छापामारी
– एक टन के करीब चाइना डोर की बरामद
पटियाला, 8 जनवरी : आज खूनी चाइना डोर पर लगाई पाबंदी के अंतर्गत आज पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर पटियाला के भादसों रोड में बने दीप नगर में एक घर की चैकिंग दौरान जहां चाइना डोर के 12 गट्टे बरामद किए, वहां दीप नगर और मैसर्ज सोनू पतंगों नाम की एक दुकान में चाइना डोर बेचती पाई गई, जिससे शुरू में 3 गट्टू (चाइना डोर का रोल) जब्त किया गया परन्तु जब बाद में उसके घर की तलाशी के लिए तो उस के पास से चाइना डोर के 330 गट्टे करीब 1 टन चाइना डोर बरामद हुई।
इस सम्बन्धित जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि उन को सूचना मिली थी कि दीप नगर में रहने वाला एक 17 साल का लडक़ा भी चाइना डोर बेचने का धंधा करता है, जिससे वातावरण इंजीनियर की टीम ने उक्त लडक़े के घर की चैकिंग करके आज 12 गट्टे जब्त किये हैं, जिससे पूछताछ करने पर फिर लडक़े ने बताया कि उसने सोनू पतंगों से गट्टू खरीदे हैं और यह भी बताया कि सोनू के घर कई गट्टू रखे हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद टीम ने दीप नगर स्थित सोनू के घर जा कर देखा तो उस के घर के गेट को ताला लगा हुआ था। इसके बाद मामले में अन्य सहायता के लिए एसएचओ त्रिपड़ी के साथ संपर्क किया गया। इसके साथ ही वातावरण इंजीनियर पटियाला क्षेत्रीय दफ्तर, पटियाला और जोनल दफ्तर- 1 पटियाला भी रात 9 बजे के करीब मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम समेत घर की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर सोनू कुमार के घर से करीब 330 गट्टे लगभग 1 टन चाइना डोर बरामद हुई और उनको जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि सोनू पतंगों के मालिक सोनू कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और चाइना डोर के सप्लायर के स्रोत और चाइना डोर के व्यापार/बेचन/ प्रयोग में शामिल एजेंटों का अन्य पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पीपीसीबी के चेयरमैन और मैंबर सचिव ने जनता से अपील की कि वह ऐसे दोषियों की तुरंत सूचना दें, ताकि हम कानून अनुसार कार्रवाई कर सकें।

You may also like