बांगलादेश ने शेख हसीना व अन्य 11 के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

शेख हसीना खिलाफ तीन मामले किए गए हैं दर्ज

by TheUnmuteHindi
बांगलादेश ने शेख हसीना व अन्य 11 के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

बांगलादेश ने शेख हसीना व अन्य 11 के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
शेख हसीना खिलाफ तीन मामले किए गए हैं दर्ज
नई दिल्ली, 7 जनवरी : बांगलादेश की पूर्व सीएम शेख हसीना की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब बांगलादेश द्वारा अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और 11 अन्य लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। आईसीटी ने जिन लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया है, उनमें सेना के पूर्व जनरल और एक पूर्व पुलिस प्रमुख भी शामिल है। इन लोगों पर, जबरन लोगों को गायब किए जाने की घटनाओं में कथित भूमिका के लिए मुकद्दमा चलाया गया है। यह हसीना के खिलाफ आईसीटी द्वारा जारी किया गया दूसरा गिरफ्तारी वारंट है। पिछले वर्ष अगस्त में सरकार विरोधी प्रदर्शनों और अवामी लीग की सरकार गिरने के बाद हसीना ने भारत में शरण ली थी। न्यायाधिकरण ने अब तक हसीना के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए हैं। आईसीटी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘न्यायाधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मोहम्मद गुलाम मुर्तुजा मजुमदार ने अभियोजन पक्ष की याचिका पर सुनवाई के बाद यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
प्रत्यर्पण के लिए भेजा था राजनयिक नोट
बता दें कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के द्वारा हाल ही में भारत सरकार से पूर्व पीएम शेख हसीना के प्रत्यर्पण के लिए एक राजनयिक नोट भेजा गया था। इतना ही नहीं बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन ने इस बारे में 23 दिसंबर को कहा था कि हमने इस बारे में भारत को अवगत करा दिया है और न्यायिक उद्देश्यों के मद्देनजर शेख हसीना की वापसी के लिए अनुरोध किया है, साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक रायनयिक नोट के जरिये संप्रेषित किया गया है।

You may also like