भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन पर बोले हरभजन सिंह
कहा, सुपरस्टार कल्चर करना चाहिए खत्म
नई दिल्ली, 6 जनवरी : भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भारतीय टीम के सही प्रदर्शन ना करने पर अपना बयान दिया है। उन्होंने क्रिकेटरों को संबोधित करते कहा कि हमें सुपरस्टार नहीं चाहिए। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी चाहिए। टीम में अच्छे परफॉर्मर होंगे तो ही टीम आगे बढ़ेगी। जो भी सुपरस्टार बनना चाहता है, वह घर में रहकर वहीं क्रिकेट खेले। अभी इंग्लैंड का दौरा (जून में) आने वाला है। अब हर कोई बात करने वाला है कि उसमें क्या होगा, कौन टीम में रहेगा और कौन नहीं। मेरा मानना है कि यह सीधा मसला है। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ही टीम में रहने चाहिए। आप साख के आधार पर टीम नहीं चुन सकते। बता दें कि भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने बीसीसीआई से टीम में सुपरस्टार कल्चर खत्म करने और खिलाडिय़ों का चयन साख पर नहीं बल्कि पूरी तरह से प्रदर्शन के आधार पर करने का अनुरोध किया है। एक दशक में पहली बार भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद हरभजन ने यह बयान दिया है।उन्होंने कहा कि हमें सुपरस्टार कल्चर का खात्मा करना चाहिए तथा खिलाडिय़ों के अच्छे प्रदर्शन की ओर ध्यान देना चाहिए।
68