मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव में बड़ा घोटाला होने का किया दावा

कहा, वोट काटने को लेकर चल रहा बड़ा घोटाला

by TheUnmuteHindi
मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव में बड़ा घोटाला होने का किया दावा

मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव में बड़ा घोटाला होने का किया दावा
कहा, वोट काटने को लेकर चल रहा बड़ा घोटाला
नई दिल्ली, 6 जनवरी : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी ने आज एक प्रैस कान्फ्रैंस आयोजित करके चुनाव में बड़े घोटाले होने का बयान दिया है। उन्होंने जब उन्होंने मामले की पूरी तरह जांच पड़ताल की तो पता चला कि एक बड़ा घोटाला हो रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में घोटाला हो रहा है क्योंकि वहां गलत तरीके से वोट काटने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग की ओर से बीएलओ घर-घर जा रहे थ। तो उन्होंने वोटर्स को शिफ्ट क्यू नहीं किया। इससे साफ जाहिर होता है कि वोट काटने को लेकर एक बड़ा घोटाला चल रहा है। 10 फीसदी वोटर्स को जोड़ा गया है जबकि पांच फीसदी वोट काटे गए हैं। यह एक षड्यंत्र चल रहा है। इस प्रेस कान्फ्रेंस में आतिशी के साथ आप सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के सारांश संशोधन के दौरान कई योग्य मतदाताओं को जानबूझकर सूची से बाहर रखा गया। घर-घर सत्यापन के बावजूद मतदाताओं को उचित रूप से नामांकित नहीं किया गया। आतिशी ने इसे चुनावी हेरफेर की रणनीति करार देते हुए कहा कि यह नई दिल्ली की सीटों पर विशेष रूप से असर डाल सकती है, जोकि एक बड़ा घोटाला है।
भाजपा को लाभ पहुंचाने की है कार्रवाई
मुख्यमंत्री आतिशी ने का दावा है कि यह गड़बड़ी भाजपा के पक्ष में चुनावी लाभ पहुंचाने की योजना का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार की गतिविधियां चुनावी अखंडता को कमजोर करती हैं। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि वह इस मामले में तत्काल जांच करे और निष्पक्षता सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि इसके विरुद्ध डटकर आवाज उठाई जाएगी।

You may also like