छत्तीगढ़ में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर किया हमला, 9 शहीद
नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया
नई दिल्ली, 6 जनवरी : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच आज जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें आज सुबह तक जहां सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को ढेर कर दिया था, वहीं शाम होते होते नक्सलियोंं ने सुरक्षा बलों पर बड़ा हमला कर दिया, जिस कारण 9 जवान शहीद हो गए। जानकारी के अनुसार बीजापुर के कुटरू मार्ग में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट किया है। हादसे में नौ जवान बलिदान हो गए हैं। वहीं कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में कुल कितने जवान सवार थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि जवान नक्सल ऑप्रेशन से वापिस लौट रहे थे इस दौरान कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया है। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन से नक्सली बौखलाए हुए हैं जिसके चलते नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है। बस्तर आईजीपी सुंदरराज पी. ने नौ जवानों के बलिदान होने की पुष्टि कर दी है। इस हमले में घायल जवानों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है।
सुरक्षा बलों ने पहले चार नक्सलियों को किया था ढेर
जानकारी के अनुसार इससे पहले नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के एक जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शनिवार शाम को मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के बाद रविवार को 4 नक्सलियों के शव बरामद हुए थे। वहीं जारी अभियान के दौरान सोमवार को एक अन्य नक्सली का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया था कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढक़र 5 हो गई, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं तथा आगे की कार्रवाई जारी है।
छत्तीगढ़ में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर किया हमला, 9 शहीद
नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया
58