दशमेश पिता साहिब ए कमाल श्री गुरु गोबिंद साहिब जी का प्रकाश गुरुपर्व मौके धार्मिक समागम आयोजित
– गुरुद्वारा श्री दुखनिवारन साहिब में नतमस्तक हुई संगतें, सजाए गए धार्मिक दीवान
पटियाला : नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के चरनछोह स्थान गुरुद्वारा श्री दुखनिवारन साहिब में सिखों के दशमेश पिता साहिब ए कमाल श्री गुरु गोबिन्द सिंह साहिब जी का प्रकाश गुरुपर्व संगतों की तरफ से गुरु घर में माथा टेक कर श्रद्धा भावना और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया, जहां प्रकाश पर्व को समर्पित रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए तथा हजूरी कीर्तनी रागी जत्थों ने संगतों को गुरबाणी कीर्तन द्वारा निहाल किया। धार्मिक समागम दौरान विशेष तौर पर पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल ङ्क्षसह बडूंगर, मैंबर बीबी कुलदीप कौर टोहड़ा विशेष तौर पर पहुंचे थे। इस मौके हैड ग्रंथी भाई प्रणाम ङ्क्षसह ने संगतों को प्रकाश दिवस की बधाई दी। दशमेश पिता के जीवन इतिहास बारे प्रकाश डाला गया।
इस मौके इक_ को संबोधन करते पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने कहा की सिखों के दशमेश पिता का समुचा जीवन संघर्षमई रहा, जिन्होंने जबर जुल्म के खिलाफ एतिहासिक जंगें लड़ी तथा धर्म की रक्षा खातिर अपने चारों पुत्रों को कौम पर न्यौछावर कर दिया, जिनकी शहादत की सिख इतिहास अंदर अदुती गाथा है। इस मौके गुरुद्वारा प्रबंधक मैनेजर निशान सिंह जफरवाल ने पहुंची शख्सियतों को सिरोपा भेंट किए और संगतों का धन्यवाद किया। इस दौरान एडीशनल मैनेजर जसविन्दर सिंह, उप मैनेजर भाग सिंह चौहान, आत्म प्रकाश सिंह बेदी, पूर्व हैड ग्रंथी भाई सुखदेव सिंह, अकाउंटेंट गुरमीत सिंह, भाई सरबजीत सिंह, भाई तरसवीर सिंह, भाई हजूर सिंह आदि भी शामिल थे।
दशमेश पिता साहिब ए कमाल श्री गुरु गोबिंद साहिब जी का प्रकाश गुरुपर्व मौके धार्मिक समागम आयोजित
गुरुद्वारा श्री दुखनिवारन साहिब में नतमस्तक हुई संगतें, सजाए गए धार्मिक दीवान
206