भारत में एचएमपीवी की दस्तक से बढ़ी लोगों की चिंता
बेंगलुरू में 8 माह के बच्चे का हो रहा है उपचार
नई दिल्ली, 6 जनवरी : चीन में फैल रहे एचएमपीवी के कारण जहां लोगों में भारी सहम और चिंता का आलम है, वहीं इसकी दस्तक अब भारत में भी होने के कारण भारतीय नागरिकों में भी इसको लेकर डर का माहौल है। जानकारी के अनुसार कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दो संदिग्ध मामले सामने आए है। बेंगलुरू में आज मानव मेटाप्नयूमोवायरस के दो मामले सामने आए हैं – एक 3 महीने का बच्चा जो डिस्चार्ज हो चुका है और एक 8 महीने का बच्चा जो अस्पताल में इलाज करवा रहा है। यह भारत में एचएमपीवीके पहले मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमित बच्चे और उनके परिवारों का हाल ही में किसी दूसरे क्षेत्र या देश में यात्रा करने का इतिहास नहीं है, जिससे यह संभावना खारिज होती है कि इन बच्चों को किसी अन्य स्थान से वायरस का संपर्क हुआ हो। इस मीटिंग में विश्व स्वास्थ्य संगठन, डिजास्टर मैनेजमेंट सेल, इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम, नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और एम्स समेत कई बड़े अस्पतालों को एक्सपर्ट शामिल थे।
सरकार ने बनाई स्थिति पर नजर
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत समेत पूरी दुनिया में इस वक्त ऐसे वायरल संक्रमण फैला रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सरकार सभी माध्यमों से स्थिति पर नजर बनाए हुए है और विश्व स्वास्थ्य संगठन से चीन के हालात पर समय से जानकारी साझा करने का निवेदन किया गया है। इस संबंधी विशेषज्ञों ने इस बात पर सहमति जाहिर की कि मौजूदा फ्लू के मौसम को देखते हुए सांस संबंधी बीमारी के केस तेजी से बढऩा असामान्य नहीं हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इसकी वजह इंफ्लुएंजा वायरस, आरएसवी और एचएमपीवी हो सकते हैं, जो इस मौसम में तेजी से फैलते हैं।
भारत में एचएमपीवी की दस्तक से बढ़ी लोगों की चिंता
बेंगलुरू में 8 माह के बच्चे का हो रहा है उपचार
59
previous post