पटियाला पुलिस लाइन में 5 जनवरी को मुफ्त कैंसर जांच और जागरूकता कैंप लगेगा : डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू

कहा, वल्र्ड कैंसर केयर चैरिटेबल सोसायटी की तरफ से जाएगी सेहत जांच

by TheUnmuteHindi
पटियाला पुलिस लाइन में 5 जनवरी को मुफ्त कैंसर जांच और जागरूकता कैंप लगेगा : डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू

पटियाला पुलिस लाइन में 5 जनवरी को मुफ्त कैंसर जांच और जागरूकता कैंप लगेगा : डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू
– कहा, वल्र्ड कैंसर केयर चैरिटेबल सोसायटी की तरफ से जाएगी सेहत जांच
पटियाला : पटियाला रेंज के डी. आई. जी. मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया है कि पंजाब पुलिस की तरफ से सार्वजनिक तंदरुस्ती के लिए यत्नों के अंतर्गत 5 जनवरी 2025 को पुलिस लाइन, पटियाला में कुलवंत सिंह धालीवाल यूके के नेतृत्व में वल्र्ड कैंसर केयर चैरिटेबल सोसायटी की तरफ से कैंसर जांच और जागरूकता कैंप लगाया जाएगा।
मनदीप सिंह सिद्धू, पंजाब पुलिस पैंशनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन, जिला पटियाला की तरफ से नये साल के मौके पर करवाए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सहज पाठ के भोग मौके हाजिरी भर कर गुरू महाराज चरनों में माथा टेकने पहुंचे हुए थे। उन्होंने पंजाब पुलिस के रिटायर्ड अधिकारियों द्वारा की गई पाठ की सेवा की प्रशंसा की। इस मौके डी. आई. जी. मनदीप सिंह सिद्धू ने पंजाब पुलिस पेन्शनर एसोसिएशन की तरफ से तैयार किया श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 साला शहादत दिवस को समर्पित नए साल का कैलंडर भी जारी किया।

You may also like