जल स्रोत मंत्री बरिन्दर गोयल द्वारा हलका शुतराना में पीने वाले और सिंचाई के लिए पानी टेलों तक पहुंचता करने के लिए 70 करोड़ रुपए की लागत वाले अलग-अलग विकास प्रोजेक्टों की शुरुआत

पंजाब सरकार ने टेलों तक पानी पहुंचा कर गहरा होता जा रहा धरती निचला पानी बचाया- बरिन्दर गोयल

by TheUnmuteHindi
जल स्रोत मंत्री बरिन्दर गोयल द्वारा हलका शुतराना में पीने वाले और सिंचाई के लिए पानी टेलों तक पहुंचता करने के लिए 70 करोड़ रुपए की लागत वाले अलग-अलग विकास प्रोजेक्टों की शुरुआत

जल स्रोत मंत्री बरिन्दर गोयल द्वारा हलका शुतराना में पीने वाले और सिंचाई के लिए पानी टेलों तक पहुंचता करने के लिए 70 करोड़ रुपए की लागत वाले अलग-अलग विकास प्रोजेक्टों की शुरुआत
– पंजाब सरकार ने टेलों तक पानी पहुंचा कर गहरा होता जा रहा धरती निचला पानी बचाया- बरिन्दर गोयल
– पंजाब सरकार ने शुतराना हल्के से पिछड़े होने का ठप्पा उतारा – विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर
चंडीगढ़, 3 जनवरी : पंजाब के जल स्रोत मंत्री बरिन्दर गोयल ने शुतराना के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर की पहलकदमी के तहत हल्के में पीने के लिए और सिंचाई के लिए पानी टेलों तक पहुंचता करने के लिए 70 करोड़ रुपए से ज्यादा लागत के साथ करवाए जाने वाले अलग- अलग विकास प्रोजेक्टों की शुरुआत करवाई।
बरिन्दर गोयल ने शुतराना, सधारनपुर और कलवानु में रसौली माइनर, कर्मगढ़ लिंक- 2 केनाल सिस्टम, चोआ लिंक-2 कैनाल सिस्टम, माइनर नंबर 3, माइनर नंबर 5, बिशन$गढ़ माइनर व अतालां माइनर को पक्का करने के नीव पत्थर रखे। उन्होंने लोगों को पले से डेढ गुणा अधिक नहरी पानी मिलने पर बधाई देत ेहुए बताया कि अगले दो महीनों में सभी काम मुकम्मल किये जाएंगे और हल्के अंदर 75000 एकड़ से ज्यादा क्षेत्रफल को धान के सीजन में नहरी पानी मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस के साथ टयुबवैल बंद होने साथ बिजली और धरती निचला पानी भी बचेगा। जल स्रोत मंत्री बरिन्दर गोयल, जिन के पास खनण और जीओलोजी और जल और भूमि रक्षा विभाग भी हैं, ने बताया कि पंजाब सरकार ने मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व मेे टेलों तक पानी पहुंचा कर दिन प्रतिदिन गहरा होता जा रहा धरती निचला पानी बचाया है।
बरिन्दर गोयल ने विधायक कुलवंत सिंह की प्रशंसा करते कहा कि इन्हों ने हल्के की समस्याएं और मांगों को विधान सभा में उठाया और हल करवाया। उन्होंने बताया की मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा था कि पंजाब के हर खेत को नहरी पानी लगेगा और आज इस वायदे को पूरा करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने घग्गर की समस्या को ज्यों का त्यों रखा परन्तु मौजूदा पंजाब सरकार इस समस्या के हल के लिए पूरी तरह गंभीरता के साथ यत्नशील है।
जल स्रोत मंत्री ने लोगों से अपील की कि वह पानी की संभाल के लिए अपना फर्ज निभाएं क्योंकि पंजाब सरकार 2037 तक धरती निचले पानी के खत्म होने की भविष्यवाणियों के मद्देनजर बहुत सी स्कीमें लागू कर रही है, इस लिए हर किसान भूमिगत पाइपों की सरकारी स्कीमों और सबसिडियों का लाभ लेकर धरती निचला पानी बचाने के लिए आगे आए। उन्होंने लोगों को दबी हुई सरकारी जमीनें छोडऩे की भी अपील की।
बरिन्दर गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब को कोई सहयोग नहीं दे रही जिस कारण नहरी पानी के प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए देरी हो रही है जबकि पंजाब सरकार ने राज के 85 शहरों में पीने वाले नहरी पानी की सप्लाई देने के प्रोजेक्ट शुरू किये हैं। उन्होंने जगजीत सिंह डल्लेवाल के मरने व्रत पर केंद्र सरकार की तरफ से कोई प्रोत्साहन न भरने के सवाल के जवाब में किसानों और पंजाब के साथ दगा करने के लिए भी केंद्र सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार किसानी और पंजाब को बरबाद करने पर तुली हुयी है।
इस मौके ए. डी. सी. (ज) ईशा सिंगल, एस.डी.एम अशोक कुमार, मलकीत सिंह, महंगा सिंह बराड़, सुरेश शर्मा, ब्लाक प्रधान बूटा सिंह विर्क, रणजीत सिंह प्रधान ट्रक यूनियन, मदन लाल गोयल, नहरी विभाग (बी.एम.एल) के निगरान इंजीनियर अंकित धीर, कार्यकारी इंजीनियर गुनदीप सिंह धालीवाल, एस.डी.ओ. स्वर्न सिंह आदि मौजूद थे।

You may also like