पुलिस डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल पटियाला में कक्षा 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह ‘विगम’

by TheUnmuteHindi
पुलिस डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल पटियाला में कक्षा 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह 'विगम'

पुलिस डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल पटियाला में कक्षा 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह ‘विगम’
पटियाला : आज पुलिस डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल पटियाला में 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए विदाई समारोह ‘विगम’ का आयोजन किया गया । कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उत्साह के साथ भावभीनी विदाई दी । बारहवीं कक्षा के छात्र रंग-बिरंगे परिधान में आकर्षक लग रहे थे और उन्होंने अपनी उपस्थिति से इस विशेष अवसर की शोभा बढ़ाई । समारोह का आरंभ ज्योति के प्रज्वलन से हुआ । विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या श्रीमती सुखजीत कौर जी ने विद्यार्थियों के साथ ज्योत प्रज्वलित की । ग्यारहवीं की छात्रा मनप्रीत कौर, अनमोलदीप कौर और  एकम ने समारोह में मंच का संचालन किया । ग्यारहवीं के छात्रों ने कक्षा बारहवीं के छात्रों के लिए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें नृत्य , भांगड़ा और फन गेम्स शामिल थीं । बारहवीं के छात्रों द्वारा रैंप वॉक की गई । बारहवीं की छात्रा सहज ने अपने भाषण से सभी को भावुक कर दिया । कक्षा बारहवीं के छात्रों ने अपने अध्यापकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की तथा विद्यालय में बिताए अपने स्वर्णिम दिनों को याद किया । इस शुभ अवसर पर अंशुल ठाकुर को मिस्टर पुलिस डी.ए.वी. और  सहज को मिस पुलिस डी. ए. वी. के खिताब से नवाजा गया । लड़कों में फर्स्ट रनर अप गुरपवित सिंह को, जगदीप सिंह को दूसरा रनर अप और लड़कियों में हरलीन कौर को फर्स्ट रनर अप, किरणजोत कौर को दूसरा रनर अप घोषित किया गया । इसके अतिरिक्त 12वीं कक्षा के छात्रों को विभिन्न टाइटल दिए गए । विद्यार्थियों ने प्रण किया कि वे भविष्य में अपने कार्यों से अपने विद्यालय और देश का नाम रोशन करेंगे । कार्यवाहक प्रधानाचार्या  श्रीमती सुखजीत कौर जी ने उन्हें आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं ।

You may also like