रूस की ओर से लड़े तेजपाल के परिवार को रूस ने दी पीआर
अमृतसर, 12 दिसंबर : यूक्रेन और रूस युद्ध में रूसी सेना की ओर से लड़ाई के दौरान मारे गए पंजाबी नौजवान तेजपाल ङ्क्षसह के परिवारिक सदस्यों को अब रूस ने पीआर देने तथा अन्य सुविधाएं देने की योजना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंजाब के तेजपाल सिंह के परिवार के पांच सदस्यों को रूस की सरकार ने स्थायी निवास (पीआर) देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तेजपाल की पत्नी परमिंदर कौर ने कहा कि उसे पीआर मिल गई है, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों- उनके बच्चों और तेजपाल के माता-पिता को रूस पहुंचने पर पीआर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रूसी सरकार ने उनके दोनों बच्चों- सात वर्षीय अरमानदीप सिंह और चार वर्षीय गुरनाजदीप कौर को मार्च से उनकी शिक्षा के लिए 20-20 हजार रुपये का मासिक भत्ता देना शुरू कर दिया है। मॉस्को में तीन महीने रहने के बाद लौटीं परमिंदर ने कहा कि उनके पति का पार्थिव शरीर सौंपने के बारे में सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है। बाकी कागजी काम पूरा करने के लिए वह फरवरी में मॉस्को के लिए उड़ान भरेंगी। पूरा परिवार मई में रूस जाने की योजना बना रहा है, जब वहां कड़ाके की सर्दी कम हो जाएगी। तेजपाल के माता-पिता के रूस पहुंचते ही उन्हें भी वहां पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।
रूस की ओर से लड़े तेजपाल के परिवार को रूस ने दी पीआर
126
previous post