जहरीली शराब पीने की आशंका में दो लोगों की मौत
नई दिल्ली, 11 दिसंबर : बेगूसराय में दो लोगों की जहरीली शराब पीने के कारण मौत होने की आंशका का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मैदा शाहपुर के रहने वाले डॉक्टर सी सी सिंह एवं उनके कंपाउंडर हरे राम तांती के रूप में की गई है।ग्रामीणों का कहना है कि मृत डॉक्टर सी सी सिंह का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित एक टीम के देखरेख में हरे राम तांती का पोस्टमार्टम कराया गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर मौत किस वजह से हुई है। मामले में बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीते समय हरे राम तांती को उनके क्लीनिक में इलाज के लिए लाया गया था, उस वक्त उसकी आंखों की रोशनी चली गई थी। उसके बादउसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
जहरीली शराब पीने की आशंका में दो लोगों की मौत
53