घर में बम फटने के कारण तीन लोगों की हुई मौत
नई दिल्ली, 9 दिसंबर : पश्चिम बंगाल के एक घर में बम फटने के कारण तीन लोगों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित एक घर में ब्लास्ट होने की बात सामने आई है। सागरपाड़ा थाना क्षेत्र के खयेरतला गांव में एक घर में रविवार रात बम धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई। कथित तौर पर विस्फोटक मामून मोल्ला के घर में बनाए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार मुर्शिदाबाद जिले के प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि वे तीनों घर के अंदर बम बना रहे थे और उसी दौरान विस्फोट हुआ है। हालांकि मृतकों के स्वजनों का दावा है कि बम मारकर तीनों लोगों की हत्या की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मारे जाने वाले सभी उसी गांव के रहने वाले हैं। इस हादसे बारे बताते घर के साथ रह रहे पड़ोसियों ने कहा कि उन्होंने धमाके की तेज आवाज सुनी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि आखिर हुआ क्या था। जानकारी के अनुसार, मरने वालों में मोल्ला, सकीरुल सरकार और मुस्तकीन शेख शामिल हैं।पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर मामले की गंभीता से जांच की जा रही है।
घर में बम फटने के कारण तीन लोगों की हुई मौत
110