विक्रांत मेसी सन्यास की खबरों के बीच अगली फिल्म की शूटिंग में जुटे

by TheUnmuteHindi
विक्रांत मेसी सन्यास की खबरों के बीच अगली फिल्म की शूटिंग में जुटे

विक्रांत मेसी सन्यास की खबरों के बीच अगली फिल्म की शूटिंग में जुटे
नई दिल्ली, 5 दिसंबर : फिल्म अभिनेता विक्रांत मेसी द्वारा फिल्मों से ब्रेक लेने की खबरों के बीच अब उनकी नई फिल्म की चर्चा सामने आई है। जानकारी के अनुसार हाल ही में विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से ब्रेक लेने की खबर शेयर करके फैंस को चौंका दिया था। कई लोगों को लगने लगा था कि मैसी हमेशा के लिए रिटायरमेंट ले रहे हैं। हालांकि एक्टर ने बाद में क्लियर किया कि वो फैमिली को समय देने के लिए और अन्य कारणों की वजह से ब्रेक ले रहे हैं। अब हाल ही में एक्टर को अपनी अगली फिल्म के सेट पर देहरादून में स्पॉट किया गया। विक्रांत यहां अपनी फिल्म आंखों की गुस्ताखियां की शूटिंग के लिए आए हैं। इस फिल्म में उनके साथ शनाया कपूर नजर आएंगी। इस खबर से उनके फैंस में काफी खुशी देखने को मिल रही है।

You may also like