नागा चैतन्य और शोभिता बंधे शादी के बंधन में

by TheUnmuteHindi
नागा चैतन्य और शोभिता बंधे शादी के बंधन में

नागा चैतन्य और शोभिता बंधे शादी के बंधन में
मुंबई, 5 दिसंबर : अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी के बेटे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला आखिरकार एक दूसरे के साथ रिश्तों के बंधन में बंध गए हैं। जानकारी के अनुसार दोनों ने धूमधाम के साथ शादी कर ली है। दोनों की शादी के बाद जोड़े की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी ने अपने बेटे और बहू के खास पलों को शेयर कर एक बेहद भावुक नोट लिखा है। बेटे की शादी की खुशी उनके पोस्ट में साफ नजर आ रही है। लंबे समय ये यह शादी चर्चा में बनी हुई थी। नागार्जुन ने अपने पोस्ट में लिखा- शोभिता और चाय को एक साथ इस खूबसूरत अध्याय की शुरुआत करते देखना मेरे लिए एक खास और भावनात्मक पल रहा है। मेरे प्यारे चाय को बधाई, और परिवार में आपका स्वागत है प्यारी शोभिता – आपने पहले ही हमारे जीवन में बहुत खुशियां ला दी हैं।

You may also like