सुखबीर बादल पर हरिमंदिर साहिब में चली गोली, बाल-बाल बचे
अमृतसर, 4 दिसंबर : अमृतसर में हरिमंदिर साहिब में अपनी सजा पूरी कर रहे शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर ङ्क्षसह बादल पर आज अचानक एक व्यक्ति द्वारा गोली चलाई गई लेकिन मौके पर मौजूद सेवादारों की मुस्तैदी के कारण सुखबीर बादल बाल बाल बच गए। जानकारी के अनुसार सुखबीर बादल स्वर्ण मंदिर साहिब में व्हीलचेयर पर सेवा में बैठे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन पर फायरिंग कर हमले का प्रयास किया लेकिन गोली दीवार पर लगी। हमले में सुखबीर बादल बाल-बाल बचे। गोली चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान नरेन सिंह जौड़ा के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर दल खालसा संगठन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। एडीसीपी हरपाल सिंह ने जानकारी दी कि नरेन सिंह पिछले दो दिनों से लगातार दरबार साहिब में माथा टेकने आ रहा था। उसकी हरकतें संदिग्ध लग रही थीं, जिसके चलते पुलिस ने उस पर पहले से नजर बनाए रखी थी। जैसे ही उसने सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने की कोशिश की, मौके पर सतर्क पुलिस कर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। पुलिस की मुस्तैदी के कारण सुखबीर सिंह बादल पर हमले की कोशिश नाकाम हो गई। आरोपी के पास से एक हथियार भी बरामद हुआ है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।
सुखबीर बादल पर हरिमंदिर साहिब में चली गोली, बाल-बाल बचे
64