57
दिल्ली में स्कूटर में धमाका होने से फैली दहशत
नई दिल्ल्ी, 28 नवंबर : दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में एक धमाका होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार इलाके में एक स्कूटर में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इलाके में धमाके की तेज आवाज सुनी गई है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह 11.48 बजे पुलिस को प्रशांत विहार इलाके से विस्फोट की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि मिठाई की दुकान के पास एक स्कूटर में जोरदार धमाका हुआ है। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर सफेद पाउडर जैसी चीज मिलने की सूचना है।