परिणाम के बाद मैं लगातार शुभचिंतकों से मिल रहा हूं : बन्ना गुप्ता

by TheUnmuteHindi
परिणाम के बाद मैं लगातार शुभचिंतकों से मिल रहा हूं : बन्ना गुप्ता

परिणाम के बाद मैं लगातार शुभचिंतकों से मिल रहा हूं : बन्ना गुप्ता
नई दिल्ली, 28 नवंबर : पूर्व विधायक सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि चुनावों के परिणाम के बाद मैं लगातार अपने कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों से मिल रहा हूं। सभी हार के कारण बता रहे हैं और सभी बातें आंशिक रुप से सही है। कोई कह रहा है कि आपका इंटरनेट मीडिया कमजोर रहा। जबकि विपक्षियों का इंटरनेट मीडिया काफी सक्रिय था। विशेष कर इनलोगों ने मुझे एक वीडियो की ओर इंगित किया, जिसमें मैं हिंदू-मुस्लिम पर भाषण देता हुआ दिख रहा हूं। मेरे विरोधियों ने लगभग 9 नवंबर को मेरे एक भाषण का कुछ अंश काट-छांट कर चलाना प्रारंभ किया। मैंने अपने भाषण में कहा था कि अपने देश में हर दस कोस पर भाषा, बोली, खानपान और पहनावा बदल जाता है।

You may also like