आप नेता अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह पर साधा निशाना
नई दिल्ली, 28 नवंबर : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह पर निधाना साधते कहा कि दिल्ली में हालात बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर तरफ खूनखराबा हो रहा है। उन्हेांने कहा कि दिल्ली के लोग दहशत में जी रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी की तो बात दूर, पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं है। दिल्ली में महिला सिपाही की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। केजरीवाल ने अलग-अलग तारीखों की घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के घर से कुछ ही दूरी पर भी घटनाएं हो रही हैं। लेकिन इसके बावजूद भी ये लोग चुप्पी साधे हुए हैं। उनके द्वारा बताया गया कि अमित शाह के घर से सिर्फ 12 किलोमीटर की दूरी पर 12 सितंबर को एक बच्ची को अगवा करके दुष्कर्म किया गया। उन्होंने अमित शाह से सवाल किया है कि ऐसे में दिल्ली के लोग कहां जाएं? उन्होंने कई तरह के सवाल इसको लेकर उठाए गए हैं।
आप नेता अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह पर साधा निशाना
61