संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस नेता प्रिंयका गांधी ने ली शपथ

by TheUnmuteHindi
संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस नेता प्रिंयका गांधी ने ली शपथ

संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस नेता प्रिंयका गांधी ने ली शपथ
नई दिल्ली, 28 नवंबर : संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोक सभा में संसद सदस्यता की शपथ ली। सत्र की शुरुआत काफी हंगामेदार रही है। विपक्ष ने पिछले दो दिनों से अदाणी और मणिपुर मुद्दे पर जमकर बवाल काटा है। वायनाड से चुनाव जीतीं प्रियंका गांधी ने संविधान की किताब हाथ में लेकर शपथ ली। प्रियंका के शपथ लेने से पहले कांग्रेस सांसदों ने बैठक की। बता दें कि कुछ महीने पहली ही राहुल गांधी ने भी इसी तरह हाथ में संविधान की किताब पकडक़र शपथ ली थी। आज जब प्रियंका गांधी संसद में शपथ लेने पहुंची तो राहुल गांधी भी उनके साथ दिखे और दोनों काफी खुश थे। इस दौरान राहुल ने प्रियंका की फोटो भी खिचीं।

You may also like