छोटे छोटे जज देश में आग लगवाना चाहते हैं : राम गोपाल यादव

by TheUnmuteHindi
छोटे छोटे जज देश में आग लगवाना चाहते हैं : राम गोपाल यादव

नई दिल्ली, 28 नवंबर: समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि कोर्ट द्वारा अजमेर शरीफ दरगाह मामले पर सुनवाई पर राजी होने पर राम गोपाल ने कहा कि छोटे-छोटे जज देश में आग लगवाना चाहते हैं। राम गोपाल ने आगे कहा कि पूरी दुनिया से लोग अजमेर शरीफ आते हैं और हमारे प्रधानमंत्री भी दरगाह पर चादर चढ़ाते हैं। सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा समर्थित लोग कुछ भी कर सकते हैं। संभल हिंसा पर उन्होंने कहा कि संभल घटना में प्रशासन सौ फीसदी दोषी है।
बता दें कि अजमेर शरीफ दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव का रिएक्शन आया है। राम गोपाल ने मामले में जजों पर ही आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस दिन निष्पक्ष जांच होगी, कई वरिष्ठ अधिकारी जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज फिर मैंने संभल मुद्दे पर सदन में नोटिस दिया है।

You may also like