मुठीभर लोग अपने स्वार्थ के लिए संसद की कार्यवाही में रुकावट डाल रहे : मोदी

by TheUnmuteHindi
मुठीभर लोग अपने स्वार्थ के लिए संसद की कार्यवाही में रुकावट डाल रहे : मोदी

नई दिल्ली, 25 नवंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी बात की शुरुआत करते हुए कहा कि जिन्हें जनता ने 80 बार नकारा है, वही लोग संसद के कामकाज को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। दुर्भाग्य से कुछ मु_ीभर लोग अपने स्वार्थ के लिए संसद की कार्यवाही में रुकावट डाल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यह बयान उन नेताओं की ओर इशारा करते हुए दिया, जो संसद में हंगामा खड़ा कर रहे हैं और विपक्षी दलों के द्वारा उठाए गए मुद्दों का हवाला देते हुए संसद की कार्यवाही को प्रभावित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा, इस सत्र का माहौल ठंडा रहेगा, क्योंकि यह 2014 का अंतिम कालखंड है। देश 2025 के स्वागत की तैयारी कर रहा है और यह अवसर संविधान की यात्रा के 75वें वर्ष में प्रवेश करने का है, जो लोकतंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उनका यह बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि यह सत्र न केवल संसद के लिए, बल्कि देश की राजनीतिक और लोकतांत्रिक यात्रा के लिए भी अहम है। संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है, जो 20 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर से देश को संबोधित किया और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए संसद के कामकाज में विघ्न डालने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें जनता ने पहले ही नकार दिया है।

You may also like