108
नई दिल्ली, 22 नवंबर : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल सूबे के विभिन्न जिलों से पहुंचें आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुई एवं उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान शीला मंडल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जनता के जान-माल की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियम बनाए जाते हैं और इसका पालन अवश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिहार यात्रा को चुनाव से जोडऩा उचित नहीं है। इससे पहले भी वह कई बार आम जनता के बीच जाते रहे हैं। इस कार्यक्रम बिहार विधान परिषद् के मुख्य सचेतक, संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी मौजूद रहे।