नई दिल्ली, 22 नवंबर : कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खडग़े को लिखा गया पत्र झूठ से भरा हुआ है और यह मणिपुर के विषय से ध्यान भटकाने की कोशिश है। बता दें कि मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। इसके बाद से राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस मणिपुर मामले को बढ़ाचढ़ा कर पेश कर रही है, जबकि कांग्रेस ने नड्डा के खडग़े को लिखे गए पत्र को झूठ से भरा हुआ बताया। कांग्रेस अध्यक्ष ने मणिपुर मामले पर भारत के राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। यह साफ है कि उस पत्र का काउंटर करने के लिए अब बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखा है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि नड्डाजी का पत्र झूठ से भरा है । पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह सवाल भी किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य का दौरा कब करेंगे और गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर में अपनी ‘घोर विफलताओं’ की जिम्मेदारी कब लेंगे? भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने खडग़े को पत्र लिखकर कांग्रेस पर मणिपुर के मुद्दे पर ‘‘गलत, झूठा और राजनीति से प्रेरित विमर्श को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया।
जेपी नड्डा द्वारा लिखा पत्र झूठ से भरा हुआ है : मल्लिकार्जुन खडग़े
73
previous post