मुंबई, 22 नवंबर : अमेरिका द्वारा अदाणी ग्रुप पर आरोप लगाने के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में वापसी की लेकिन घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीद और अमेरिकी बाजारों में मजबूत रुझानों ने भी घरेलू शेयर बाजार में सुधार को बढ़ावा दिया। वहीं, अमेरिका में आरोप लगने के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 506.58 अंक बढक़र 77,662.37 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 162.9 अंक चढक़र 23,512.80 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन और सन फार्मा के शेयर सबसे ज्यादा घाटे में रहे। अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी पर अमेरिका में कथित रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का आरोप लगाए जाने के बाद अदाणी समूह की दस सूचीबद्ध कंपनियों में से आठ के शेयरों में सुबह के कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई।
अमेरिका द्वारा आराप के बाद शेयर बाजार में दर्ज की गिरावट
52