तिरुपति मंदिर में दर्शन को लेकर लिया निर्णय

by TheUnmuteHindi
तिरुपति मंदिर में दर्शन को लेकर लिया निर्णय

नई दिल्ली, 19 नवंबर : प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में दर्शनों को श्रद्धालुओं के लिए समय का बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड ने निर्णय लिया है कि श्रद्धालुओं को अब केवल 2 घंटे में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कराए जाएंगे। यह फैसला मंदिर में बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए लिया गया है, जहां हर दिन लगभग 1 लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं और दर्शन के लिए 20 से 30 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। नई व्यवस्था में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे दर्शन प्रक्रिया को और भी सुव्यवस्थित और समयबद्ध किया जा सके। बोर्ड के सदस्य जे श्यामला राव के अनुसार, वीआईपी दर्शन का कोटा समाप्त कर दिया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार का विवाद न हो। इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

You may also like