हमें एकजुट रहने की आवश्यकता है : संत अनिुरुद्धाचार्य

by TheUnmuteHindi
हमें एकजुट रहने की आवश्यकता है : संत अनिुरुद्धाचार्य

नई दिल्ली, 19 नवंबर : विश्व विख्यात कथा वाचक और संत अनिरुद्धाचार्य महाराज ने एक समागम के दौरान संवाददाता कर्ण मिश्रा से एक विशेष बातचीत की, जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। खासकर ‘बटेंगे तो कटेंगे’, गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने और शराबबंदी जैसे मुद्दों पर उन्होंने अपनी राय दी। बता दें कि वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के ग्वालियर जिले के प्रवास पर हैं, जहां वे दंदरौआ धाम और बड़ागांव में आयोजित कार्यक्रमों में कथा वाचन कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी सनातनियों को एकजुट होने का संदेश भी दिया।राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बने बटेंगे तो कटेंगे के संदर्भ में अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि यह बिल्कुल सही बात है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कश्मीर में हिंदू क्यों कटे, इसका कारण यही है कि वहां लोग बिखरे हुए थे। यदि सभी एकजुट होते, तो क्या कोई आपको नुकसान पहुंचा सकता था? उन्होंने यह भी कहा कि संगठित होते तो क्या कोई आपको काट सकता था? और यही कारण है कि आज हमें एकजुट रहने की आवश्यकता है।

You may also like