47
भाई बलवंत सिंह राजोआना को मिली पैरोल
चंडीगढ़: भाई बलवंत सिंह राजोआना को तीन घंटे की पैरोल मिली है। भाई राजोआना के भाई कुलवंत सिंह का हाल ही में निधन हो गया था और भाई राजोआना को लुधियाना के राजोआना गांव में उनकी अंतिम प्रार्थना में शामिल होने के लिए तीन घंटे की पैरोल मिली है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने भाई कुलवंत सिंह के भोग में शामिल होने पर बलवंत सिंह राजोआना को तीन घंटे की पैरोल दी है। ये पैरोल का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।