भोपाल में फिरोती के मामले को पुलिस ने सुलझाया

by TheUnmuteHindi
भोपाल में फिरोती के मामले को पुलिस ने सुलझाया

नई दिल्ली, 18 नवंबर : भोपाल में फिरोती के एक मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफतार किया है। जानीकारी के अनुसार एक रियल एस्टेट कारोबारी को उसके ही दोस्त ने किडनैप किया और फिरौती के तौर पर 5 करोड़ रुपए मांगे। लेकिन बाद में फिरौती में मिले 30 लाख रुपए लेकर आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर नितेश ठाकुर को उसके दोस्त पंकज परिहार और पुलिसकर्मी हेमंत चौहान ने साजिश के तहत किडनैप किया। पहले तो उसे बैंकाक घुमाने के बहाने वहां ले गए, लेकिन भारत लौटने के बाद उसे ग्वालियर में सगाई के बहाने रोक लिया और फिर उसका अपहरण कर लिया। फिरौती के तौर पर आरोपियों ने नितेश से 5 करोड़ रुपए की मांग की। इस केस को पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपियेां को गिरफ्तार कर लिया है।

You may also like