चंडीगढ़ मेें हरियाणा को विधानसभा के लिए भूमि देने के फैसले का जाखड़ ने किया विरोध

by TheUnmuteHindi
चंडीगढ़ मेें हरियाणा को विधानसभा के लिए भूमि देने के फैसले का जाखड़ ने किया विरोध

चंडीगढ़ मेें हरियाणा को विधानसभा के लिए भूमि देने के फैसले का जाखड़ ने किया विरोध
चंडीगढ़, 14 नवंबर :भाजपा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने एक्स अकाउंट पर किए एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वे हरियाणा को चंडीगढ़ में अलग विधानसभा के लिए 10 एकड़ भूमि देने के फैसले पर पुनर्विचार करें और इसे रद्द करवाने के लिए व्यक्तिगत हस्तक्षेप करें। उन्होंने हरियाणा को चंडीगढ़ में अलग विधानसभा के लिए 10 एकड़ भूमि देने के फैसले का कड़ा विरोध किया है। उनका मानना है कि चंडीगढ़ सिर्फ एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं है, बल्कि पंजाब के लोगों की गहरी भावनाओं से जुड़ा हुआ है। उनका मानना है कि इस निर्णय से पंजाब और केंद्र के बीच के मज़बूत संबंधों पर असर पड़ सकता है और पंजाब की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को ठेस पहुंच सकती है। जाखड़ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की भूमिका पर भी सवाल उठाए। जाखड़ का आरोप है कि जयपुर में आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के दौरान, जब हरियाणा ने चंडीगढ़ में अलग विधानसभा के लिए ज़मीन की मांग की, तो पंजाब के मुख्यमंत्री ने इसका विरोध करने के बजाय पंजाब की विधानसभा के लिए भी जमीन की मांग कर दी। जाखड़ ने इस कदम को लेकर जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को अनुभवहीन बताते हुए कहा कि उनके इस फैसले से चंडीगढ़ पर पंजाब का दावा कमजोर हुआ है और पंजाब विरोधी रुख से राज्य के लोगों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसलिए इस पर पुर्नविचार करना चाहिए।

You may also like