छत्तीसगढ़ के महाविद्यालय में छात्रा का मिला शव

by TheUnmuteHindi
छत्तीसगढ़ के महाविद्यालय में छात्रा का मिला शव

नई दिल्ली, 13 नवंबर : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक कन्या महाविद्यालय से छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार छात्रा का शव शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय की हॉस्टल के बाथरूम में लटकता हुआ मिला है। शव मिलते ही पूरे हॉस्टल में कोहराम मच गया। यहां से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। ऐसे में इसे आत्महत्या माना जा रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। दरअसल बीती देर शाम शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय में फर्स्ट ईयर की छात्रा को फांसी पर लटकते देख हॉस्टल परिसर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि देर शाम तक जब छात्रा नजर नहीं आई तो उसे ढूंढा जा रहा था तभी बाथरूम में छात्रा शव लटका मिला और हडक़ंप मच गया। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

You may also like