कांग्रेस ने कभी भी दलितों, पिछड़े वर्गांे की प्रगति होने नहीं दी : मोदी

by TheUnmuteHindi
कांग्रेस ने कभी भी दलितों, पिछड़े वर्गांे की प्रगति होने नहीं दी : मोदी

महाराष्ट्र, 13 नवंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चिमूर में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस को हमेशा शासन करने की आदत रही है। ‘यही कारण है कि आजादी के बाद कांग्रेस ने दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को कभी प्रगति नहीं करने दी। उन्होंने कहा, ‘1980 के दशक में राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा एक विज्ञापन प्रकाशित कर दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को मिले विशेष अधिकारों पर सवाल उठाए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस आरक्षण से चिढ़ती है और उसके ‘शाही परिवार’ की हमेशा से मानसिकता रही है कि उसका जन्म देश पर शासन करने के लिए ही हुआ है। मोदी ने कहा कि देश में आदिवासी समाज की जनसंख्या करीब 10 प्रतिशत के आसपास है और कांग्रेस अब आदिवासी समाज को जातियों में बांटकर कमजोर करना चाहती है। विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) पर हमला करते हुए मोदी ने उस पर ‘भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा खिलाड़ी’ होने और राज्य में विकास को बाधित करने का आरोप लगाया।

You may also like