नॉन टीचिंग एसोसिएशन की तरफ से पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में खूनदान कैंप आयोजित
चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में नॉन टीचिंग एसोसिएशन द्वारा मेडिकल कॉलेज सेक्टर 32 चंडीगढ़ के तजुर्बेकार डॉक्टरों की टीम की देखरेख में खून दान कैंप लगाया गया । यह खून दान कैंप श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला के सहयोग से लगाया गया ।पंजाब यूनिवर्सिटी में तीन स्थानो पर एडमिन ब्लॉक के बाहर, ला डिपार्टमेंट और यूआईटी सेक्टर 25 में यह कैंप लगाया गया। खून दान कैंप का उद्घाटन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के रजिस्टर प्रोफेसर वाई पी यादविंदर जी ने किया। यूनियन के लीडर श्री हरपाल सिंह जी ने बताया आजकल चंडीगढ़ में डेंगू के प्रकोप के कारण ब्लड की भारी कमी है, जिसके चलते यह कैंप लगाया गया। यह कैंप श्री गुरु नानक देव जी के गुरु पर्व को समर्पित है । इस खून दान कैंप में 150 से ज्यादा डोनरों ने खून दान किया। लीडर श्री हरपाल सिंह जी ने आगे बताया पंजाब यूनिवर्सिटी की नॉन टीचिंग यूनियन समय-समय पर खून दान कैंप लगाती रहती है और भविष्य में भी लगाती रहेगी ।
नॉन टीचिंग एसोसिएशन की तरफ से पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में खूनदान कैंप आयोजित
82
previous post