नई दिल्ली, 12 नवंबर : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने झारखंड में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर ‘अडाणी और अंबानी’ के साथ मिलकर केंद्र सरकार चलाने का भी आरोप लगाया। खडग़े ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘मुंह में राम, बगल में छुरी’ में विश्वास करते हैं। अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने सोमवार को आरोप लगाया कि वह विपक्ष को दबाने एवं सरकारों को गिराने के लिए विधायकों को बकरियों की तरह खरीदते और खिला-पिलाकर काट देते हैं। उन्होंने कहा, ‘एक सच्चा योगी ‘बंटेगे तो कटेंगे’ जैसी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकता। इस भाषा का इस्तेमाल आतंकवादी करते हैं।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जो लोग देश में विभाजन पैदा कर रहे हैं, वे हमें देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं। विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों को तैनात करने का आरोप लगाते हुए खडग़े ने कहा कि हम डरते नहीं हैं, हमने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है। प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘मोदी मानते हैं कि वह जैविक नहीं हैं। वह आदतन झूठे हैं जो कभी अपने वादे पूरे नहीं करते।
खडग़े ने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह पर अडाणी, अंबानी से मिलकर सरकार चलाने का दोष लगाया
43
previous post