नई दिल्ली, 8 नवंबर : बाबा सिद्धीकी हत्या मामले में गेंगस्टर लारेंस बिश्रोई के भाई अनमोल की संलिप्ता की जांच के लिए पुलिस द्वारा अनमोल की बातचीत के आडियो क्लिप की जांच की जाएगी। जानकारी के अनुसार विशेष मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) अदालत ने मंगलवार को पुलिस की याचिका स्वीकार करते हुए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला निदेशालय को बिश्नोई और गोलीबारी मामले में गिरफ्तार कथित शूटर विक्की गुप्ता के बीच कॉल की ऑडियो क्लिप उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पुलिस ने मकोका न्यायाधीश बीडी शेल्के के समक्ष दलील दी थी कि उन्हें राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में अनमोल की संलिप्तता के बारे में पता लगाने के लिए बातचीत की ‘सॉफ्ट कॉपी’ की जरूरत है। सिद्दीकी (66) की 12 अक्तूबर को उनके विधायक बेटे जीशान के बांद्रा स्थित कार्यालय के पास तीन बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसको लेकर अब पुलिस द्वारा आडियो क्लिप की जांच भी की जा रही है।
लारेंस बिश्रोई के भाई अनमोल की आडियो क्लिप की जांच करेगी पुलिस
117