नई दिल्ली, 9 नवंबर : पाकिस्तानी अभिनेत्री महिरा खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। ताजा मामले में उनके द्वारा सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ बिताए खास पलों की एक झलक सांझा की है। महिरा ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह दोस्तों के साथ हंसते-खेलते और कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ महिरा ने कैप्शन में लिखा और इसके साथ कृति सेनन की मिस्ट्री थ्रिलर दो पट्टी का गीत रांझन भी जोड़ा। वीडियो में महिरा को दोस्तों संग मस्ती भरे अंदाज में डांस करते भी देखा जा सकता है। वीडियो पोस्ट होते ही प्रशंसकों ने उनकी तारीफों से कमेंट सेक्शन भर दिया। एक प्रशंसक ने लिखा, मुझे वह बहुत पसंद हैं; वह सचमुच सबसे खूबसूरत इंसान हैं। वहीं, दूसरे ने कहा, कितना खूबसूरत वीडियो। मैं सबसे बड़ा फैन हूं। इसी तरह कई प्रशंसकों तथा फैंस ने उनको कमेंट करके उनकी काफी तारीफ की है।
अभिनेत्री महिरा खान ने दोस्तों के साथ बिताए पल किए सांझा
142