प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र की रैली में गरजे

by TheUnmuteHindi
प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र की रैली में गरजे

नई दिल्ली, 8 नवंबर : महाराष्ट्र के धुले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र से मैंने जब भी कुछ मांगा है, महाराष्ट्र के लोगों ने दिल खोलकर मुझे अपना आशीर्वाद दिया है। 2014 के विधानसभा चुनाव में मैं आपके बीच यहां धुले आया था। मैंने आपसे महाराष्ट्र में भाजपा सरकार के लिए आग्रह किया था। आपने महाराष्ट्र में 15 साल के सियासी कुचक्र को तोडक़र भाजपा को अभूतपूर्व जीत दिलाई थी। आज मैं एक बार फिर यहां धुले की धरती पर आया हूं। धुले से ही मैं महाराष्ट्र में चुनाव अभियान की शुरुआत कर रहा हूं। बता दें कि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही। वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज होती जा रही है। उन्होंने सभा में आई जनता का आभार जताया और इसके बाद महाविकास अघाड़ी (एमवीए) पर जमकर बरसे। पीएम मोदी ने कहा, ‘महाराष्ट्र की जनता-जनार्दन ने विधानसभा चुनाव में भाजपा नित एनडीए की विजय का शंखनाद कर दिया है। विकसित महाराष्ट्र-विकसित भारत के लिए हमारी बहनों-बेटियों का जीवन आसान बनाना, उन्हें सशक्त करना बहुत जरूरी है।

You may also like