हमें जात पात के भेदभाव से ऊपर उठ कर मनाने चाहिएं त्योहार : हरदयाल कम्बोज

झुग्गी झोंपड़ी वाले बच्चों के साथ मनाया दिवाली का त्यौहार

by TheUnmuteHindi
हमें जात पात के भेदभाव से ऊपर उठ कर मनाने चाहिएं त्योहार : हरदयाल कम्बोज

हमें जात पात के भेदभाव से ऊपर उठ कर मनाने चाहिएं त्योहार : हरदयाल कम्बोज
– झुग्गी झोंपड़ी वाले बच्चों के साथ मनाया दिवाली का त्यौहार
पटियाला : कांग्रेस पार्टी के महा सचिव और पूर्व विधायक राजपुरा हरदयाल सिंह कम्बोज ने कहा कि हमें हर त्योहार जात पात के भेदभाव से ऊपर उठकर मनाने चाहिएं जिससे हमारी आपसी भाईचारक सांझ ओर मजबूत हो सके। हरदयाल कम्बोज ने इन विचारों का प्रकटावा दिवाली और बंदी छोड़ दिवस मौके झुग्गी झोंपड़ी में रहते बच्चों व लोगों के साथ दिवाली मनाने दौरान किया । उन्होंने कहा कि दिवाली और बंदी छोड़ दिवस का त्योहार हर वर्ग की तरफ से बहुत ही खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन हर व्यक्ति की तरफ से दीये और मोमबत्तियां जगाकर अपने घरों को रौशन किया जाता है । उन्होंने नौजवानों को भी खास तौर पर जागरूक करते त्योहारों प्रति जागरूक होने के लिए कहा जिससे वह समाज अंदर फैली बुराईयों को त्याग करके सही तरफ लग सकें ।

You may also like