अर्बंन अस्टेट की मुख्य सडक़ों पर लगे गन्दगी के ढेर : लोग परेशान

पुडा अधिकारी और ठेकेदार कुंभकरनी नींद सोए

by TheUnmuteHindi
अर्बंन अस्टेट की मुख्य सडक़ों पर लगे गन्दगी के ढेर : लोग परेशान

अर्बंन अस्टेट की मुख्य सडक़ों पर लगे गन्दगी के ढेर : लोग परेशान
– पुडा अधिकारी और ठेकेदार कुंभकरनी नींद सोए
– यदि सफाई न हुई तो लगाएंगे धरना : एसोसिएशन मैंबर
पटियाला : शाही शहर पटियाला के पोश एरिया माने जाते अर्बन अस्टेट फेज- 2, 1 और 3 की प्रमुख सडक़ें और स्थानों पर लगे गन्दगी के ढेरों कारण अर्बन अस्टेट के निवासी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे पता चलता है कि सफाई के साथ सम्बन्धित पुडा अधिकारी और ठेकेदार कुंभकरनी नींद सोए पड़े हैं। अर्बन एस्टेट के उपरोक्त क्षेत्रों में पड़े गंदगी के ढेरों से ऐसा लगता है कि जैसे ज़्यादातर सफाई का काम कागजों में ही हो रहा है परंतु इसको अमली जामा नहीं पहनाया जा रहा ।
अर्बन अस्टेट फेज- 2 के बाहर से- बाहर साधू बेला के साथ-साथ जो फिरनी वाली सडक़ निकलती है, उस सडक़ पर जो पार्क लोगों की सैर व बच्चों के खेलने के लिए बनाए गए हैं, पाकों के बाहर पार्कांे के साथ साथ निकलती सडक़ को कूड़ा, कर्कट व गंदगी के ढेर लगाकर उसको गंदगी काडंप बनाया जा रहा है, जिस कारण अर्बन अस्टेट इलाके में गन्दगी फैलने कारण बीमारियां फैलने का बड़ा खतरा बन गया है। इस सडक़ पर गन्दगी पत्ते वृक्ष काट कर तथा अन्य गंदे मलबे के बड़े बड़े ढेर लगे पड़े हैं। फेज-2 की इस सडक़ के साथ-साथ जो पार्क हैं, उनकी साफ सफाई कने उपरांत पूरा मलबा इस सडक़ किनारे फेंका जा रहा है लेकिन पुडा अधिकारी व ठेकेदारी कुंभकरनी नींद सोए पड़े हैं। इसके अतिरिक्त अर्बन अस्टेट अंदर जो खाली जगह पड़ी हें, उन जगहों को कूड़ा कर्कट फेकने लिए तथा गंदगी के डँप के तौर पर प्रयोग किया जा रहा है।
यहां ही बस नहीं अर्बन अस्टेट के अंदर आवारा पशुओं और कुत्तों की पूरी भरमार है परंतु पुड्डा अधिकारी इस की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। फेज- 3 और फेज- 1 के दरम्यान रेडियो स्टेशन को जो डबल सडक़ जा रही है, उसकी सफाई रााध स्वामीडेरे के प्रबंधकों द्वारा अपने स्तर अपनी हद तक करवाई जा रही है लेकिन आगे से इस सडक़ पर जो डिवाईडर रोड़ बनी हुई है, उसके ठेकेदारों द्वारा सफाई करने उपरांत कचरे के ढेर वहां से उठाने की जगह डिवाईडर के सज्ञथ-साथ हीढेरियों के रूप में पड़े हैँ।
अर्बन अस्टेट वैलफेयर एसोसिएशन, फेज- 2 के चेयरमैन मनजीत सिंह नारंग पूर्व आई.ए.एस, पूर्व जिला खुराक और सप्लाई गुरदीप सिंह, राज व्हीकल के चेयरमैन बलविन्दर सिंह करतारपुर, नछत्तर सिंह सिद्धू, रेशम सिंह सिद्धू, किसान सिंह बाजवा, डाक्टर यादविन्दर सिंह, मोलक सिंह, डाक्टर रवीकरन सिंह, जसविन्दर सिंह राणा, जिला प्रधान आढ़ती एसोसिएशन और महा सचिव पंजाब, फेज- 3 के निवासी नछत्तर सिंह सफेड़ा, सतनाम सिंह पटवारी, जसबीर सिंह गिल, राजिन्दर सिंह थिंद, बलदेव सिंह सेखों, गुरसेवक सिंह, हरजिन्दर सिंह एडवोकेट, चौधरी कुलदीप कुमार, डा. कुलविन्दर सिंह और अन्य बहुत सारे निवासियों ने प्रशासन से उपरोक्त स्थानों की साफ- सफाई तुरंत करवाने की मांग की है। इन निवासियों की तरफ से यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि पुड्डा ने समय सिर अर्बन अस्टेट के तीनों फेसों अंदर सफाई और सडक़ों की मुरम्मत न कराई गई न तो उनको पुड्डा खिलाफ पुड्डा के दफ्तर धरना लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
इस सम्बन्धित पुड्डा अधिकारियों का कहना है कि साफ- सफाई का काम ठेकेदारों को सौंपा हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि किसी जगह पर सफाई का मंदा हाल पाया गया तो ठेकेदारों विरुद्ध सखत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। परंतु देखने वाली बात यह है कि पुड्डा अधिकारी सारा कुछ जानते हुए भी कूड़ा कर्कट फेंकनेक े लिए किसी योग जगह का प्रबंध नहीं कर रहे।

You may also like