नाइजीरिया में प्रदर्शन में शामिल बच्चों को सुनाई जा सकती है कड़ी सजा

by TheUnmuteHindi
नाइजीरिया में प्रदर्शन में शामिल बच्चों को सुनाई जा सकती है कड़ी सजा

नई दिल्ली, 2 नवम्बर : नाइजीरिया में दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल बड़ी संख्या में बच्चों को आरोपी बनाया गया है, जिन्हें मौत की सजा भी सुनाई जा सकती है। जानकारी के अनुसार अदालत में अपनी दलील रखने से पहले उनमें से चार बच्चे थकावट के कारण बेहोश होकर गिर गए थे। नाइजीरिया में बेतहाशा बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कुल 76 प्रदर्शनकारियों पर 10 संगीन आरोप लगाए गए, जिनमें राजद्रोह, संपत्ति को नष्ट करना, उपद्रव मचाना और विद्रोह करना शामिल हैं। आरोप पत्र के अनुसार, नाबालिगों की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच है। नाइजीरिया में जीवन जीने की लागत बढऩे के कारण हाल के महीनों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए हैं। युवाओं के लिए बेहतर अवसरों और नौकरियों की मांग को लेकर अगस्त में हुए प्रदर्शन के दौरान कम से कम 20 लोगों को गोली मार दी गई थी जिससे उनकी मौत हो गई थी और सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

You may also like