नई दिल्ली, 1 नवम्बर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर एक के बाद एक पोस्ट में कहा, ‘देश की जनता को कांग्रेस प्रायोजित अवास्तविक वादों की संस्कृति से सतर्क रहना होगा! हमने हाल ही में देखा कि हरियाणा के लोगों ने उनके झूठ को कैसे खारिज कर दिया और एक ऐसी सरकार को प्राथमिकता दी जो स्थिर, प्रगति उन्मुख और काम करने वाली हो।’ मोदी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस अंदरूनी राजनीति और लूट में व्यस्त है। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस लोगों के सामने ‘बुरी तरह बेनकाब’ हो गई है, क्योंकि उसने उनसे ऐसे चुनावी वादे किए, जिनके बारे में खुद उसे भी लगता था कि वह कभी पूरा नहीं कर पाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की उस सलाह के संदर्भ में कही, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी की राज्य इकाइयों को केवल वही वादे करने चाहिए, जो वित्तीय रूप से संभव हों।
देश की जनता को कांग्रेस से सतर्क रहना होगा : प्रधानमंत्री मोदी
66
previous post