74
नई दिल्ली, 30 अक्तूबर : उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस जवानों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त होनेे के कारण भारी संख्या में कर्मचारी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 18वीं बटालियन की एक टुकड़ी के जवान मंगलवार को दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था संबंधी ड्यूटी के लिए बिहार के रोहतास से निजी बस से सीवान जा रहे थे। रास्ते में मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे बैरिया थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास उनकी बस अनियंत्रित होकर सडक़ के किनारे एक खाई में पलट गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में 29 जवान घायल हो गए। उनमें से गंभीर रूप से घायल 10 जवानों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी के 19 जवानों का इलाज बैरिया के सोनबरसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।