बुधवार को बाजारों में की गई गिरावट दर्ज

by TheUnmuteHindi
बुधवार को बाजारों में की गई गिरावट दर्ज

मुंबई, 30 अक्टूबर : बाजारों के शुरूआती कारोबार में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में रहे। इसी तरह बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 366.53 अंक की गिरावट के साथ 80,002.50 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 129.25 अंक फिसलकर 24,337.60 अंक पर रहा। वहीं मारुति, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर मुनाफे में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

You may also like