ओलंपियन साक्षी मलिक ने बबीता फोगाट पर लगाए गंभीर आरोप

by TheUnmuteHindi
ओलंपियन साक्षी मलिक ने बबीता फोगाट पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली, 22 अक्तूबर : ओलंपियन साक्षी मलिक ने बीजेपी नेता बबीता फोगाट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साक्षी ने कहा कि बबीता फोगाट ने पहलवानों को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ उकसाया था, क्योंकि वह चाहती थीं कि बृजभूषण (भारतीय कुश्ती महासंघ) के अध्यक्ष पद से हटें ताकि वह खुद उस पद को संभाल सकें। ओलंपिक रेसलर साक्षी मलिक ने एक बड़ी खुलासा करते हुए कहा कि बबीता फोगाट ने खिलाडिय़ों को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया था। उनके नेतृत्व में कई एथलीटों ने बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। साक्षी ने बताया कि बबीता ने कई पहलवानों के साथ एक बैठक आयोजित की थी, जिसमें उन्होंने कुश्ती महासंघ के भीतर होने वाले कथित दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ के खिलाफ प्रदर्शन करने का आग्रह किया। जब साक्षी से पूछा गया कि क्या उनके प्रदर्शन को कांग्रेस का समर्थन मिल रहा था, तो उन्होंने इसे गलत बताया और कहा कि दो बीजेपी नेताओं, बबीता फोगाट और तीरथ राणा, ने हरियाणा में विरोध को आयोजित करने में मदद की थी।

You may also like