दिल्ली ब्लास्ट को लेकर पुलिस ने मांगी टेलीग्राम से जानकारी

by TheUnmuteHindi
दिल्ली ब्लास्ट को लेकर पुलिस ने मांगी टेलीग्राम से जानकारी

नई दिल्ली, 21 अक्तूबर : दिल्ली के रोहिणी इलाके में हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों द्वारा विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है, जिसके चलते पाकिस्तान से चलने वाले टेलीग्राम चैनलों पर बम धमाकों के पीछे खालिस्तानी आतंकियों के हाथ होने का दावा किया जा रहा है, देर रात पाकिस्तान से चलने वाले टेलीग्राम चैनल पर इस धमाके में खालिस्तानी उग्रवादियों के शामिल होने का दावा किया गया है, टेलीग्राम चैनल ‘जस्टिस लीग इंडिया’ पर सीसीटीवी फुटेज डालकर बम धमाके का दावा किया गया है, उसके बाद इस मैसेज को पाकिस्तान से चलने वाले कई टेलीग्राम चैनल पर सर्कुलेट किया गया है, दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने टेलीग्राम मैसेंजर को पत्र लिखकर टेलीग्राम चैनल जस्टिस लीग इंडिया के बारे में जानकारी मांगी है। प्रशांत विहार, रोहिणी में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर रविवार को हुए धमाके के बाद चैनल पर धमाके की सीसीटीवी फुटेज के साथ घटना पर एक पोस्ट शेयर की गई थी। पुलिस अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी जानकारी मांग रही है। पुलिस द्वारा पूरी गंभीरता के साथ इसकी जांच की जा रही है।

You may also like